नई दिल्लीः ऊर्जा सेक्टर में नई उम्मीद जगी है. मोदी 3.0 सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वां केंद्रीय बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने PFC और REC के पुनर्गठन करने का प्रस्ताव रखा. राज्यों की बिजली कम्पनियों वित्तीय मदद देने का काम PFC करती है. जबकि ग्रामीण इलाकों में इलेक्टिफिकेशन के लिए ग्रांट REC देती है. दोनों कॉरपोरेशन के पुनर्गठन ने नए सिरे से ऊर्जा योजनाएं शुरू होने की उम्मीद है.
रणनीतिक मैन्युफैक्चरिंग, पुराने उद्योग, छोटे उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा और स्थिरता, शहरों के विकास पर बजट में विशेष फोकस किया गया. मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा की. देश में 5 रीजनल हब स्थापित करने में मदद करने के लिए योजना की घोषणा.
भारतीय योग दुनियाभर में फैलेः
अगले 5 साल में एक लाख स्पेशलिस्ट हेल्थकेयर प्रोफेशनल तैयार करने की घोषणा की. भारतीय योग दुनियाभर में फैले,इसके लिए क्वालिटी आयुर्वेदिक प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट को बढ़ावा दिया जाए. आयुर्वेद के तीन नए एम्स, आयुर्वेदिक दवाइयों की टेस्टिंग के नेशनल लैब्स बनाने की घोषणा की. जामनगर में WHO ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर बनाया जाएगा.