राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इन संभाग में मेघगर्जन से बारिश का अलर्ट, दो दिन रहेगा प्रभाव

जयपुरः राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन से हल्की मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दो दिन  इसका प्रभाव रहेगा. इस दौरान कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है. पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 

राजस्थान में फिर  एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे. तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हल्की मावठ रबी फसलों के लिए लाभकारी हो सकती है. लेकिन तेज हवा,ओलावृष्टि होती है तो फसलों को भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है.