जयपुर के दूदू में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 5 लोग गंभीर घायल

जयपुर के दूदू में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 5 लोग गंभीर घायल

जयपुर: जयपुर के दूदू से बड़ी खबर मिल रही है. तेज रफ्तार ने कहर बरपाया. ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. हादसे में कार पलट गई. कार में सवार 5 लोग गंभीर घायल हुए. सूचना पर मोखमपुरा पुलिस मौके पर पहुंची. 

घायलों को एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल दूदू भिजवाया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों जयपुर रैफर किया गया. कार में सवार सभी लोग दिल्ली निवासी बताए जा रहे है. अजमेर से जयपुर की ओर कार सवार सभी लोग जा रहे थे. देर रात मोखमपुरा थाना क्षेत्र के गिदानी के पास हादसा हुआ.