जयपुरः विमान में बदसलूकी करने वाले यात्रियों की अब खैर नहीं है. ऐसे यात्रियों की उड़ान पर एयरलाइंस 30 दिन तक बैन लगा सकेंगी. नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कड़े नियमों का प्रस्ताव दिया है. SOP सभी संबंधित पक्षों के साथ साझा करनी अनिवार्य होगी.
एयरलाइन द्वारा गठित स्वतंत्र समिति प्रतिबंध लगाने पर अंतिम फैसला लेगी. CAR में प्रस्तावित बदलावों पर संबंधित पक्षों से 16 मार्च तक सुझाव मांगे गए है. घरेलू उड़ान में शराब,धूम्रपान या इमरजेंसी गेट से छेड़छाड़ पर एयरलाइन कार्रवाई करेगी.