अजमेर हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, प्लास्टिक की टंकियों से भरा हुआ है ट्रक

अजमेर हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, प्लास्टिक की टंकियों से भरा हुआ है ट्रक

जयपुर : राजधानी जयपुर के अजमेर हाईवे पर ट्रक में भीषण आग लगी है. ट्रक प्लास्टिक की टंकियों से भरा हुआ है. श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है. थानाधिकारी दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे हैं.

दमकल की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंची हैं. तत्परता दिखाते हुए तुरंत ट्रक में से प्लास्टिक की टंकियां खाली की गई हैं. वहीं ट्रैफिक को रोककर आग पर काबू पाया गया है. हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है.