अमेरिका की डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी 'DIA' का बड़ा दावा, भारत की विशाल सैन्य क्षमता पर पाकिस्तान की नजर

अमेरिका की डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी 'DIA' ने बड़ा दावा किया है. भारत की विशाल सैन्य क्षमता पर पाकिस्तान की नजर है. इसकी काट के लिए पाक हल्के परमाणु हथियार विकसित कर रहा है. भारत की विशाल सेना की आधुनिकता व  पारंपरिक श्रेष्ठता को खतरा मानता है. 
विस्तार में

नई दिल्लीः अमेरिका की डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी 'DIA' ने बड़ा दावा किया है. भारत की विशाल सैन्य क्षमता पर पाकिस्तान की नजर है. इसकी काट के लिए पाक हल्के परमाणु हथियार विकसित कर रहा है. भारत की विशाल सेना की आधुनिकता व  पारंपरिक श्रेष्ठता को खतरा मानता है. 

पाक रणनीतिक चुनौती से भी कहीं अधिक, अपनी अस्तित्व के लिए खतरा मानता है. डर के कारण पाक कम दूरी तक वार करने वाले हल्के परमाणु हथियार पर फोकस कर रहा है. ताकि जब भी भारत, पाक के आतंकी अड्डों को निशाना बनाए तो वो इसका प्रयोग कर रोक सके. 

DIA ने अपनी रिपोर्ट 2025 में चेतावनी दी, पाकिस्तान की यह रणनीति काफी खतरनाक है. यह न केवल परमाणु युद्ध का कारण बन सकती है  बल्कि इनके दुरुपयोग का भी भारी खतरा है.