जयपुरः नशा तस्करों के खिलाफ ANTF ने बड़ी कार्रवाई की है. 2.25 करोड़ से ज़्यादा राशि के मादक पदार्थ जब्त किया है. धौलपुर से 1100 किलो डोडा चूरा बरामद किया. डोडा चूरा झारखंड से मारवाड़ ले जाया जा रहा था. ट्रक और झारखंड निवासी ड्राइवर राहुल को पकड़ा गया. ANTF की टीम 3 दिन से मध्य प्रदेश में डेरा डाल रखा था.
भीलवाड़ा में 6 वर्षों से फरार 25000 का इनामी तस्कर मोहन गिरफ्तार हुआ है. ANTF ने मोहन को कारतूस और 14 लाख रुपयों के साथ दबोचा है. वहीं बाड़मेर में जमानत पर छूटे इनामी तस्कर योगेन्द्र से 55 लाख का डोडा चूरा पकड़ा है. हनुमानगढ़ में हेरोइन और नशीली दवाइयों के कारोबार पर ANTF का करारा प्रहार है. ANTF की एक के बाद एक बड़ी कार्रवाइयों से नशा तस्करों में खलबली है.