जयपुर की सड़कों पर सेना के टैंक... आर्मी डे परेड की रिहर्सल शुरू, डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना

जयपुर की सड़कों पर सेना के टैंक... आर्मी डे परेड की रिहर्सल शुरू, डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना

जयपुरः जयपुर की सड़कों पर सेना के टैंक, आर्मी डे परेड की रिहर्सल शुरू हो गई है 15 जनवरी को जयपुर में आर्मी डे परेड होगी. महल रोड पर टैंक, मिसाइल, ड्रोन और आधुनिक हथियारों का अभ्यास होगा. हेलिकॉप्टर फ्लाई-पास्ट की भी प्रैक्टिस की गई. सैन्य टुकड़ियों का फ्लैग मार्च, नेपाल आर्मी बैंड भी रिहर्सल में शामिल है. 

पहली बार छावनी से बाहर आर्मी डे परेड आयोजित होगी. 9, 11 और 13 जनवरी को आम जनता के लिए रिहर्सल होगी. हर रिहर्सल और परेड में डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है.