5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारिखों का ऐलान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, जानें बंगाल और तमिलनाडु में कब होगा मतदान

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारिखों का ऐलान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, जानें बंगाल और तमिलनाडु में कब होगा मतदान

नई दिल्ली : 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के लिए। पिछले कुछ दिनों के दौरान, आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए चुनाव वाले सभी राज्यों का दौरा किया. चुनावी राज्यों में कई बैठकें की. 

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने सभी पार्टियों के नेताओं से बात की. सभी पार्टियों से सुझाव लिए गए है. 5 राज्यों के राजनीतिक दलों से बात की गई.  युवा और फर्स्ट टाइम वोटर से बात की गई. बीएलओ ने SIR पर बहुत अच्छा काम किया है. 5 राज्यों में 17.4 करोड़ वोटर शामिल हैं. जैसा कि आप सभी जानते हैं, ये पाँच राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भारत के अलग-अलग भौगोलिक और सांस्कृतिक परिदृश्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं. ये चुनाव न केवल एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का, बल्कि भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का भी प्रतिनिधित्व करते हैं.

5 राज्यों की 824 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव:
5 राज्यों की 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा. केरल में कुल 2.70 करोड़ मतदाता हैं. बंगाल में कुल 6.44 करोड़ मतदाता हैं. असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं.  तमिलनाडु में कुल 5.67 करोड़ मतदाता हैं.  करीब 25 लाख चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. 8.5 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया भी हर वोटर का उनके पोलिंग स्टेशन पर स्वागत करने और उन्हें वोटिंग का एक अच्छा और आरामदायक अनुभव देने के लिए तैयार है.  

SIR से फर्जी वोटिंग रूकेगी:
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा ने कहा कि SIR से फर्जी वोटिंग रूकेगी. चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए SIR किया गया है. SIR के जरिए अवैध वोटरों के नाम हटाए गए हैं. EVM में प्रत्याशियों के कलर फोटो लगाए जाएंगे. EVM को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया है. लोगों को EVM के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है. चुनाव आयोग का एप ECI NET सभी जानकारी ECI NET एप पर मिलेंगी.  बूथ कर्मचारियों को पहचान पत्र मिलेंगे. मतदान के बाद वोटिंग प्रतिशत बताने में देरी नहीं होगी. हर 2 घंटे बाद वोटिंग प्रतिशत बताया जाएगा.  निष्पक्ष तरीके से 5 राज्यों में चुनाव कराया जाएगा. चुनाव से जुड़ी हर जानकारी एप पर मिलेगी.

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान:
असम में एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं 4 मई को नतीजे आएंगे. केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 मई को नतीजे आएंगे. पुडुचेरी में भी एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे. बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 4 मई को होगी. तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान और मतगणना 4 मई को होगी. बता दें कि प. बंगाल की 294 सीटों पर 2 चरण में मतदान होगा.  23 अप्रैल को बंगाल की 152 सीटों पर मतदान होगा. 29 अप्रैल को बंगाल की 142 सीटों पर मतदान होगा. वहीं 5 राज्यों के 4 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे.