अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती: मदन राठौड़ बोले- हार नहीं मानूंगा, अटली जी की वो गूंज जो आज भी देश को प्रेरित कर रही

अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती: मदन राठौड़ बोले- हार नहीं मानूंगा, अटली जी की वो गूंज जो आज भी देश को प्रेरित कर रही

जयपुर : अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने विशेष लेख में कहा कि हार नहीं मानूंगा, अटली जी की वो गूंज जो आज भी देश को प्रेरित कर रही है. अटल जी के ये शब्द उस अटल इरादे की गूंज हैं जो कभी झुकी नहीं.

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन संघर्ष, समर्पण और सृजन का ऐसा संगम था. जो हम सबके लिए आज भी प्रेरणा देता है. आज का दिन भारतीय राजनीति व जनमानस के लिए सुशासन का अटल दिवस बन चुका है. अटली जी की सौम्यता, शिष्टाचार, शालीनता ने करोड़ों भारतीयों के दिलों में जगह बनाई. 

पूरा देश उनकी राजनीति और योगदान के प्रति कृतज्ञ है, वे करिश्माई थे. अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहना चाहूंगा कि वे अमर हैं उनकी विरासत हमें प्रेरित करती है. 25 दिसंबर का यह दिन हमें संकल्प दिलाता है कि हम उनके सुशासन के पथ पर चलें. अटल सदैव अटल यह मंत्र हमारे दिलों में बसा रहे. और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को कोटि कोटि नमन.