वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में VIP दर्शन होंगे बंद, मंदिर की हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने लगाई रोक

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में VIP दर्शन होंगे बंद, मंदिर की हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने लगाई रोक

नई दिल्ली: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में VIP दर्शन बंद होंगे. मंदिर की हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने VIP दर्शन पर रोक लगाई है. दर्शन का समय बढ़ाया गया है. मंदिर के बाहर दर्शनों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.  

सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव होगा. मंदिर का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाएगा. संपत्ति का विवरण और 2013-2016 तक का भी ऑडिट होगा.

बांके बिहारी मंदिर के दर्शन और आरती के समय में बदलाव:
-गर्मियों में सुबह 7 से 7:15 बजे आरती, दोपहर 12:30 बजे तक दर्शन, फिर 12:45 बजे आरती 
-शाम 4:15 बजे से रात 9:30 बजे तक दर्शन, रात 9:30 बजे से 9:45 बजे आरती
-सर्दियों में सुबह 8 से 8:15 बजे तक आरती, दोपहर 1:30 तक दर्शन
-दोपहर 1:45 आरती और शाम 4 से 9 बजे तक दर्शन, 9:15 बजे आरती