आग उगलती गर्मी से पारे में आया उबाल ! 47.3 डिग्री के साथ देश का सबसे गर्म शहर बना बाड़मेर

आग उगलती गर्मी से पारे में आया उबाल ! 47.3 डिग्री के साथ देश का सबसे गर्म शहर बना बाड़मेर

जयपुर : आग उगलती गर्मी से पारे में उबाल आया है. 47.3 डिग्री के साथ बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर बन गया है. जैसलमेर में 46.5, फलोदी में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. कई इलाकों में हीटवेव के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. 

जयपुर में भी दिन का तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. मौसम विभाग द्वारा आज बालोतरा,बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में आंधी, हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

आग उगलती गर्मी से पारे में आया उबाल !
-47.3 डिग्री के साथ देश का सबसे गर्म शहर बना बाड़मेर
-जैसलमेर में 46.5,फलोदी में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान 
-कई इलाकों में हीटवेव के कारण जनजीवन हुआ प्रभावित 
-जयपुर में भी दिन का तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
-मौसम विभाग द्वारा आज बालोतरा,बाड़मेर,जैसलमेर और 
-फलोदी में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट किया गया है जारी 
-मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में बीकानेर,जयपुर और 
-भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में आंधी,हल्की बूंदाबांदी हो सकती