Rajasthan Budget 2026: भजनलाल सरकार ने 72% संकल्प पत्र पूरा किया, युवा रोजगार में 100%, पर्यटन में 88% प्रगति, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः BJP ने सरकार बनने के साथ ही अपने चुनावी संकल्प पत्र-2023 को राज्य सरकार द्वारा नीतिगत दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया था. इस दस्तावेज में राज्य को अगले 5 वर्षों में 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. संकल्प पत्र की तकरीबन 72 फीसदी घोषणाओं को पूरा करके जमीन पर उतारा गया है. बीजेपी राजस्थान को बजट से खासी उम्मीदें है.

विधानसभा चुनावों के समय संकल्प पत्र 2023 की रचना रची गई. करीब 392 घोषणाओं या संकल्पों का ऐलान हुआ था. भजन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री बनते ही पार्टी के संकल्प पत्र को सरकारी दस्तावेज बनाया और उस पर आगे बढ़ी. दो साल बाद भजन लाल सरकार ने 282 यूं कहे करीब 72फीसदी घोषणाओं या बिंदुओं पर काम कर लिया. पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और उत्तरदायी शासन व्यवस्था स्थापित किए जाने की दिशा में कई महत्त्वपूर्ण कार्य किए गए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' को प्रेरणा मानते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेष रूप से गरीब, युवाओं, अन्नदाता और नारी शक्ति को आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ करना सरकार का मूल मंत्र रहा. भारत @ 2047' की राष्ट्रीय आकांक्षाओं के अनुरूप 'विकसित राजस्थान @2047' विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया. अब 2026 के बजट से भी बहुत उम्मीदें है राजस्थान के बीजेपी संगठन को

.....बीजेपी संकल्प पत्र पर कितनी खरी उतरी भजन लाल सरकार...
.. संकल्प पत्र में 392 घोषणाएं या बिंदु है
..धरातल पर 274 घोषणाओं को पूरा किया जा सका
..155 बिन्दुओं अभी प्रगति में है
..करीब 72फीसदी संकल्प पत्र को पूरा किया जा चुका
..युवा रोजगार की दिशा में 100प्रतिशत कार्य हुआ
..पर्यटन क्षेत्र में 88 फीसदी घोषणाएं पूरी हो चुकी
..महिला बाल विकास में 86 फीसदी घोषणाओं को अमल में लाया गया है
..उद्योग क्षेत्र में 71प्रतिशत पूरी हो चुकी
..MSME क्षेत्र में 90फीसदी से अधिक घोषणाओं को पूरा किया जा चुका
..कृषि क्षेत्र में 36प्रतिशत को पूरा किया गया
..पशुपालन क्षेत्र में 57 फीसदी घोषणाएं पूरी हुई
..जल से जुड़े क्षेत्र में 50फीसदी घोषणाओं को पूरा किया जा चुका
..पेपर लीक पर लगाम

.....बीजेपी संगठन की नए बजट से उम्मीदें....
..युवाओं को रोजगार को लेकर डेढ़ लाख नई भर्तियों को उम्मीद
..महिला सशक्तिकरण की दिशा में नवाचार हो
.. पंचायत निकाय चुनाव सामने है लिहाजा शहरी और गांव के विकास को नई धार दी जाए
..राम जल सेतु, यमुना जल सेतु को मूर्त रूप देना
.. सामाजिक सुरक्षा को लेकर नई घोषणाओं पर कार्य हो
.. विकसित राजस्थान को लेकर औद्योगिक निवेश सामने लाया जाए
..संविदा पर लगे कार्मिकों के वेतन को तर्कसंगत बनाना 

संगठन चाहता है कि सड़क, चिकित्सा, शिक्षा,कृषि, उद्योग विकास के क्षेत्र में नवाचार होने चाहिए. संगठन ने अपनी सरकार को पूरे नंबर दिए है. इसके पीछे एक बड़ा कारण है डबल इंजन सरकार