जयपुर : राजस्थान की भजनलाल सरकार ने UDH सेवा के कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) को पदोन्नति की सौगात दी है. 103 कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता पद पर पदोन्नत किया है. पिछले 12 साल से ये अभियंता पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे.
पदोन्नति को लेकर अभियंताओं ने कई बार धरने-प्रदर्शन किए. तत्कालीन मंत्री-अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए. लेकिन भजनलाल सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया. सहायक अभियंताओं के पद कम होने से पदोन्नति अटकी थी.
इसी के चलते पिछले वर्ष सितंबर में कैडर स्ट्रेंथ रिव्यू किया गया. रिव्यू में AEN सिविल के पद 196 से बढ़ाकर 311 किए. पदों के बढ़ाने से इन सहायक अभियंताओं के पदोन्नति की राह खुली और नगरीय विकास विभाग ने आज पदोन्नति के आदेश जारी किए,