पश्चिम एशिया के हालात को लेकर भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी क्वार्टरों, छात्रावासों में PNG कनेक्शन उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

पश्चिम एशिया के हालात को लेकर भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी क्वार्टरों, छात्रावासों में PNG कनेक्शन उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जयपुर : पश्चिम एशिया के हालात को लेकर भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकारी क्वार्टरों, छात्रावासों में PNG कनेक्शन उपलब्ध कराने संबंधी दिशा निर्देश दिए है. मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बैठक लेने के बाद निर्देश जारी किए हैं. भारत सरकार द्वारा LPG के मुकाबले PNG के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं.

PNG को तेजी से अपनाने के लिए सभी सरकारी रसोई के लिए निर्देश दिए हैं. अगले 2 सप्ताह के भीतर PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए हैं. सभी सरकारी क्वार्टर (जीएडी, संभागीय आयुक्त और कलेक्टर) सभी सर्किट हाउस और सरकारी गेस्ट हाउस (पीएसयू के स्वामित्व वाले सहित) मध्याह्न भोजन पकाने के लिए सभी सरकारी स्कूल (एसीएस स्कूल शिक्षा) के लिए निर्देश हैं.

सभी सरकारी छात्रावास - विश्वविद्यालयों और मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेजों/ आईटीआई/ पॉलिटेक्निक छात्रावासों के लिए निर्देश है. साथ ही अन्य कॉलेजों के साथ-साथ एसजेईडी और टीएडी द्वारा संचालित स्टैंडअलोन छात्रावास के लिए निर्देश हैं. सभी सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज सभी पुलिस मेस और प्रशिक्षण संस्थान सभी जेलें, सभी अन्नपूर्णा किचन,खेल विभाग द्वारा संचालित सभी छात्रावास किसी भी विभाग/पीएसयू द्वारा संचालित कोई अन्य सरकारी कैंटीन/रसोई के लिए निर्देश हैं.