जयपुर: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गलता तीर्थ के विकास को लेकर बैठक ली. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गलता तीर्थ का पौराणिकता और आधुनिकता के संगम के साथ विकास हो. वृद्धजनों के लिए ट्रैवलेटर सहित श्रद्धालुओं के लिए विकसित बेहतर सुविधाएं हों.
गलता मार्गों पर धार्मिक चित्रण हो, प्रवेश द्वार पर सभी मंदिरों की जानकारी लगाई जाए. मुख्यमंत्री ने गलता तीर्थ परिसर के मंदिरों का अवलोकन किया. सीताराम जी मंदिर में की पूजा-अर्चना, गलता कुंड में अर्घ्य दिया.
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गलता तीर्थ के विकास को लेकर ली बैठक
-कहा- 'गलता तीर्थ का पौराणिकता और आधुनिकता के संगम के साथ हो विकास'
-'वृद्धजनों के लिए ट्रैवलेटर सहित श्रद्धालुओं के लिए विकसित हों बेहतर सुविधाएं'
-'गलता मार्गों पर हो धार्मिक चित्रण, प्रवेश द्वार पर लगाई जाए सभी मंदिरों की जानकारी'
-मुख्यमंत्री ने गलता तीर्थ परिसर के मंदिरों का किया अवलोकन
-सीताराम जी मंदिर में की पूजा-अर्चना, गलता कुंड में दिया अर्घ्य