चुनाव आयोग में बिहार विधानसभा चुनाव पर होमवर्क शुरू, 3 चरणों में हो सकता चुनाव !

जयपुरः चुनाव आयोग में बिहार विधानसभा चुनाव पर होमवर्क शुरू हो गया है. जानकार सूत्रों ने संकेत दिए है कि 3 चरणों में बिहार विधानसभा चुनाव हो सकता है. तीनों चरणों के बीच 20 दिन का अंतराल रहेगा. मतदान की तारीखों को लेकर मंथन जारी है. दीपावली से एक सप्ताह पहले और छठ के बाद तक की तारीखों पर मंथन जारी है. 

त्योहार के अवकाश और मतदाताओं की सहूलियत को देखते हुए अंतिम निर्णय लिया जाएगा. देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे बिहार के लोग दीपावली पर बड़ी संख्या में घर जाते हैं. इसलिए इसे देखते हुए पूरा चुनाव कार्यक्रम बनाया जाएगा.