अरावली में नई इंडस्ट्री पर रोक ! केंद्र सरकार ने पर्यावरण बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम

अरावली में नई इंडस्ट्री पर रोक ! केंद्र सरकार ने पर्यावरण बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम

जयपुरः अरावली में नई इंडस्ट्री पर रोक लगा दी गई है. केंद्र सरकार ने अरावली रेंज में पर्यावरण बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. 7 नवंबर को पर्यावरण मंत्रालय ने नई अधिसूचना जारी की. अब इस क्षेत्र में कोई नई इंडस्ट्री लगाना या पुरानी का विस्तार करना बैन होगा. 

अरावली के जंगलों और पहाड़ियों में बिना अनुमति कोई निर्माण नहीं होगा. सिर्फ मंत्रालय की पूर्व स्वीकृति के बाद ही गतिविधियां चलेंगी. गुड़गांव और अलवर जिले के पहाड़ी इलाकों में सख्त निगरानी होगी. उल्लंघन करने वालों पर पर्यावरण संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई तय हुई.