जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर पहुंचे. दिल्ली दौरे से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लौटे हैं. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि कल राजस्थान-हरियाणा के बीच ऐतिहासिक यमुना जल समझौता हुआ. दिल्ली से लौटने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत हो रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रामबाग सर्किल पहुंचे.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शेखावाटी के लोगों की मेहनत और ताकत को मैं जानता हूं. आने वाले समय में शेखावाटी में पानी की कमी नहीं रहेगी. शेखावाटी की धरती सोना उगलेगी. शेखावाटी को जल्द ही पानी मिलेगा. कांग्रेस ने कभी इस मुद्दे को हल नहीं किया. वादे करके मुकर जाना कांग्रेस पार्टी का काम है.
दिल्ली से लौटने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ. इससे पहले कनोडिया कॉलेज पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की जनता की ओर से PM मोदी को शुभकामनाएं दी. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में शेखावाटी में पानी की कमी नहीं रहेगी.
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे से लौटे हैं. कल राजस्थान-हरियाणा के बीच ऐतिहासिक यमुना जल समझौता हुआ. दिल्ली से लौटने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत हुआ. स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम में CM भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया. पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा आवश्यकता पानी की है. राजस्थान में उद्योगों और किसानों को पानी की जरूत है. हमारे लिए 29 जून का दिन ऐतिहासिक है. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने कभी इस मसले को हल नहीं किया. इस समझौते से राजस्थान की प्यासी धरती को पानी मिलेगा.हमने विकसित राजस्थान का रोडमैप बनाया.
सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि हम घोषणा पत्र से ज्यादा काम करेंगे. मैं गृह मंत्री अमित शाह, जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को धन्यवाद देता हूं. राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है. मैं प्रदेश की जनता की ओर से PM मोदी को शुभकामनाएं देता हूं.