लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा, 5 लाख 80 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

जयपुरः लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा आज आयोजित होगी. आज 38 जिलों में भर्ती परीक्षा आयोजित होगी. 10 हजार 644 पदों के लिए भर्ती परीक्षा होगी. 5 लाख 80 हजार अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे.  

लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी. पहली पारी में सुबह 9:30 से 12:30 और दूसरी पारी में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी. जयपुर में 234 परीक्षा केद्रों पर 90 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.