राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा की अपील, आमजन से सतर्क रहने को कहा

राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा की अपील, आमजन से सतर्क रहने को कहा

जयपुरः राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपील की है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन से सतर्क रहने को कहा है. राज्य सरकार की एडवाइजरी का पालन करने के निर्देश दिए है. कहा कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें. लू और हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सावधानी जरूरी बताई. बच्चों को गर्मी से बचाकर घर में रखने की सलाह दी. 

वृद्धजन और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने को कहा. गर्भवती महिलाओं से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील. तेज बुखार, चक्कर या बेहोशी पर तुरंत इलाज कराएं. हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखें तो देर न करें. नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर तुरंत पहुंचने की सलाह. आपात स्थिति में 108 एम्बुलेंस सेवा पर कॉल करें. जरूरत पड़ने पर 112 नंबर पर भी संपर्क करें. 

श्रमिकों और किसानों से धूप में काम करते समय सतर्क रहने को कहा. पशुपालकों को भी लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी, मुख्यमंत्री ने पशु-पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की. घर के बाहर दाना-पानी रखने का आग्रह किया. प्रदेशवासियों से संवेदनशीलता दिखाने की अपील. भीषण गर्मी के दौर में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है. मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से सहयोग और जागरूकता की अपील की.