सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में पार्टी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, राजस्थान की विभिन्न परियोजनाओं को लेकर की विस्तृत चर्चा

सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में पार्टी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, राजस्थान की विभिन्न परियोजनाओं को लेकर की विस्तृत चर्चा

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरा पर रहे. सीएम भजनलाल शर्मा ने पार्टी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की. सीएम भजनलाल शर्मा एक के बाद एक कई नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मिले.

भाजपा मुख्यालय में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष से भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मिले. प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियां और अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की. उसके बाद केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल के आवास पहुंचे. करीब 1 घंटे 10 मिनट तक सीआर पाटील से विभिन्न मुद्दों पर लंबी मंत्रणा हुई.  

केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल से भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुलाकात की. प्रदेश की विभिन्न परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की. मैराथन मुलाकातों के बाद सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली से किशनगढ़ पहुंचे. अजमेर जिले के कड़ेल गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रात्रि चौपाल करेंगे.