सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर बोला हमला, सपा ने महिला राज्यपाल का अपमान किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर बोला हमला, सपा ने महिला राज्यपाल का अपमान किया

यूपीः यूपी विधानपरिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. कहा कि सपा ने महिला राज्यपाल का अपमान किया है. राज्यपाल का अभिभाषण शासन की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का एक दस्तावेज होता है. मैं सबसे पहले हमारे संवैधानिक प्रमुख के प्रति हमारे मुख्य प्रतिपक्षी का आचरण और व्यवहार बहुत ही अशोभनीय और दुर्भाग्यपूर्ण रहा है. 

राज्यपाल प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख होती हैं. संवैधानिक पद के प्रमुख प्रति मुख्य प्रतिपक्ष का व्यवहार लोकतंत्र को कमजोर करता है. यह अवमानना के दायरे में आता है. खैर जिस प्रकार का प्रतिपक्ष है उससे ऐसी अपेक्षा करना बेवकूफी होगी. कि वो सम्मान करें संवैधानिक प्रमुख का.