UCC को राजस्थान में लाने की मांग, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा राजस्थान में लागू हो सकता है, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः राजस्थान की बीजेपी ने अपनी सरकार से प्रदेश में यूनिफार्म सिविल कोड लाने की मांग की है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने की मांग. मदन राठौड़ पत्रकारों से बोले कि अदालत ने भी कहा कि यूसीसी की जरूरत है शाहबानो केस में ऐसा हुआ था तब सुप्रीम कोर्ट ने यूसीसी की बात कही थी उत्तराखंड और गुजरात में कानून बना दिया असम में लाने की तैयारी राजस्थान में भी लाना चाहते है. उल्लेखनीय हैं यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने संसद में विशेष उल्लेख का प्रस्ताव दिया जिसके सन्दर्भ में केंद्रीय संसदीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उन्हें पत्र लिखा है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ लगातार CAA को सक्रिय है. उनकी संसद में समान नागरिक संहिता को लेकर विशेष उल्लेख का सन्दर्भ प्रस्ताव लाने की तैयारी है इसी को लेकर केंद्रीय संसदीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पत्र लिखा. मदन राठौड़ को पत्र के जरिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लिखा.

 CAA पर मदन राठौड़ के 'विशेष उल्लेख' के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के पत्र
अर्जुन राम मेघवाल ने लिखा..
  अनुच्छेद 44 के प्रावधानों से आप भली-भांति अवगत है
यह अनुच्छेद प्रावधान करता है कि 'राज्य' निर्धारित करेगा
 संपूर्ण राज्यक्षेत्र में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा
 सरकार उन निर्णयों और टिप्पणियों से भी अवगत है 
जो सर्वोच्च न्यायालय ने विभिन्न अवसरों पर एक समान नागरिक संहिता को लागू करने के संबंध में की हैं
इस संदर्भ में, सरकार संवैधानिक निर्देश का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है
 तथापि, इस कार्य के लिए व्यापक स्तर पर परामर्श की आवश्यकता है
विषय-वस्तु के महत्व और इसमें निहित संवेदनशीलता को देखते हुए
और चूंकि इस मामले में विभिन्न समुदायों को नियंत्रित करने वाले
 अलग-अलग 'व्यक्तिगत कानूनों' का गहन अध्ययन किया जाना आवश्यक है
अतः सरकार ने 'भारत के विधि आयोग' से अनुरोध किया था
 कि वह एक समान नागरिक संहिता से संबंधित विभिन्न मुद्दों की जांच करे
 और इस संबंध में अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करे
वर्तमान में, यह मामला 'भारत के 23वें विधि आयोग' की जांच-पड़ताल के अधीन है   

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि समान नागरिक संहिता को राजस्थान में भी लागू करने के लिए हमने सरकार से मांग की है. गुजरात और उत्तराखंड में लागू किया जा चुके. कानून सबके लिए एक होना चाहिए. व्यवस्था हो तो सबको न्याय मिलता है विशेषकर महिलाओं को न्याय मिलता था हमने पार्टी की ओर से राजस्थान में मांग कर दी है.