जयपुर : प्रदेश में मानसून की मेहर के बाद अब राज्य बजट 2026-27 से बड़ी उम्मीद जगी है. बजट के लिए बांध-नहर व एनीकट मरम्मत के बड़े प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं. डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के दूदू विधानसभा क्षेत्र के लिए 140 करोड़ रुपए के प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं और अब इंतजार रहेगा कि कितनों पर मुहर लगती है ताकि किसानों को सिंचाई का पूरा पानी मिल सके..किन तहसीलों के लिए क्या प्रस्ताव तैयार.
दूदू विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा छापरवाड़ा बांध 29 साल बाद लबालब हुआ और दो साल से किसानों को सिंचाई का पानी भी मिल रहा है. लेकिन नहर और एनिकट की मरम्मत के अभाव में पानी की छीजत ज्यादा हो रही है और किसान को पूरा पानी नहीं मिल पा रहा. बांधों व नहरों की मरम्मत के लिए 140 करोड़ के प्रस्ताव बजट घोषणा में शामिल होते हैं तो दूदू विधानसभा क्षेत्र की सूरत बदल जाएगा. लाखों किसानों को पेयजल और सिंचाई का पूरा पानी मिल सकेगा.
बजट घोषणा 2026-27 से जुड़ी खबर
-बांधों के पुनर्वास व जीर्णोद्धार के लिए 85 करोड़ रुपए के प्रस्ताव तैयार
-छापरवाड़ा बांध के पुनर्निर्माण व चैनलीकरण के 36 करोड़ के प्रस्ताव
-फागी ब्लाक के बांधों के पुनर्वास व जीर्णोद्धार के 15 करोड़ के प्रस्ताव
-दूदू बांध के पुनर्वास व जीर्णोद्धार के 15 करोड़ के प्रस्ताव
-मोजमाबाद ब्लाक बांध के पुनर्वास व जीर्णोद्धार के 15 करोड़ के प्रस्ताव
-पीपला बांध व नहर पुनर्वास व जीर्णोद्धार के 4.8 करोड़ के प्रस्ताव
--- बजट घोषणा 2026-27 से जुड़ी खबर ---
-नहरों से जुड़े कार्यों को लेकर 62 करोड़ रुपए के प्रस्ताव तैयार
-छापरवाड़ा बांध की छोटी संरचनाओं की लाइनिंग व मरम्मत के 40 करोड़ के प्रस्ताव
-फागी ब्लाक में बाढ़ नियंत्रण व प्रबंधन के लिए 15 करोड़ रुपए के प्रस्ताव
-कालख नहर से छापरवाड़ा तक कालख फीडर के पुनर्वास के 7 करोड़ के प्रस्ताव
--- बजट घोषणा 2026-27 से जुड़ी खबर ---
-19 एनिकट के जीर्णोद्धार और मरम्मत के लिए 26.26 करोड़ रुपए के प्रस्ताव
-मानसी नदी पर स्थित केरिया एनिकट की मरम्मत और नवीनीकरण के 1.71 करोड़ के प्रस्ताव
-मंडी एनिकट का नाले पर जीर्णोद्धार के लिए 1.50 करोड़ के प्रस्ताव तैयार
-जादावता गांव के पास नाले पर एनिकट जीर्णोद्धार के लिए 0.70 करोड़ के प्रस्ताव
-पिंगुल एनिकट के नाले पर नवीनीकरण के लिए 0.60 करोड़ के प्रस्ताव
-झरानाखुर्द एनिकट के जीर्णोद्धार के लिए 0.23 करोड़ रुपए के प्रस्ताव
-मासी नदी पर कचनारिया एनिकट की मरम्मत व जीर्णोद्धार के 0.80 करोड़ के प्रस्ताव
-गांव मूंगीथला के पास मासी नदी पर बने एनीकट की मरम्मत के 2.60 करोड़ के प्रस्ताव
-रसिली गांव में मासी नदी पर एनीकट की मरम्मत व नवीनीकरण के 1.71 करोड़ के प्रस्ताव
-बागारियों की ढाणी के पास एनीकट की मरम्मत व जीर्णोद्धार के 1.99 करोड़ के प्रस्ताव
-बैरवों की ढाणी के पास नाले पर एनीकट की मरम्मत व नवीनीकरण के 1.98 करोड़ के प्रस्ताव
-सेवा गांव में मासी नदी पर बने एनीकट की मरम्मत व नवीनीकरण के 3 करोड़ के प्रस्ताव
-गज्जी गांव के कुएं के पास नाले पर एनीकट की मरम्मत व नवीनीकरण के 1.50 करोड़ के प्रस्ताव
-बांडी नदी पर स्थित मंडोर एनिकट की मरम्मत व नवीनीकरण 0.80 करोड़ के प्रस्ताव
-गगारडू गांव में मेरिटिता एनिकट की मरम्मत व नवीनीकरण के 1.25 करोड़ के प्रस्ताव
-सिलोदिया-लपोदिया गांव के पास एनीकट की मरम्मत व जीर्णोद्धार के 0.60 करोड़ के प्रस्ताव
-मूंगीथला गांव में मासी नदी पर बने एनीकट की मरम्मत व जीर्णोद्धार के 0.75 करोड़ के प्रस्ताव
-बांडी नदी स्थित डाबिच एनिकट की मरम्मत व जीर्णोद्धार के लिए 0.90 करोड़ के प्रस्ताव
-गगारडू-सिनोदिया गांव के पास एनीकट की मरम्मत व नवीनीकरण के 3.50 करोड़ के प्रस्ताव
दूदू विधानसभा क्षेत्र में बांधों के पुनर्वास व जीर्णोद्धार के लिए 85 करोड़ रुपए, नहरों से जुड़े कार्यों के लिए 62 करोड़ रुपए और 19 एनिकट के जीर्णोद्धार और मरम्मत के लिए 26.26 करोड़ रुपए के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं. देखने वाली बात यह रहेगी कि कितने प्रस्ताव बजट घोषणा में शामिल होते हैं. उधर, प्रदेशभर में विधानसभा स्तर पर प्रस्ताव तैयार किए गए हैं ताकि किसानों को सिंचाई का पूरा पानी मिल सके.