शेयर बाजार में शुरुआती तेजी की निकली हवा... फिर आई गिरावट, 372 अंकों की गिरावट के साथ हुआ आज BSE सूचकांक बंद

शेयर बाजार में शुरुआती तेजी की निकली हवा... फिर आई गिरावट, 372 अंकों की गिरावट के साथ हुआ आज BSE सूचकांक बंद

जयपुर: शेयर बाजार में शुरुआती तेजी की निकली हवा, फिर गिरावट देखने को मिली. 372 अंकों की गिरावट के साथ आज BSE सूचकांक बंद हुआ. तकनीकी सपोर्ट स्तर से फिर आज NSE Nifty-50 सूचकांक नीचे उतरा. शेयर बाजार प्रॉफिट बुकिंग का बिकवाली दबाव नहीं संभाल पा रहा. आज भी दिन भर शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा. आज BSE सूचकांक में 631.03 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. 

आज NSE सूचकांक में 195.45 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. कारोबारी सत्र के अंत में आज BSE सूचकांक में 372.10 अंकों की मंदी रही. 76,728.37 अंक पर आज BSE सूचकांक बंद हुआ. BSE सूचकांक में आज 0.48 फीसदी की गिरावट आई. NSE सूचकांक में भी आज 109.75 अंकों की मंदी रही. 23,946.25 अंक पर NSE Nifty-50 सूचकांक बंद हुआ.    

NSE सूचकांक में भी आज 0.46 फीसदी की मंदी आई. आज NSE में 3,470 कंपनियों में कारोबार हुआ. 1,330 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा, 2,036 कंपनियों में गिरावट आई. 104 कंपनियों के भावों में आज NSE में बदलाव नहीं हुआ. NSE Nifty-50 सूचकांक में शामिल 50 में से 27 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा. 23 कंपनियों के भावों में आज गिरावट रही. BSE सूचकांक में शामिल 30 कंपनियों में से आज 13 कंपनियों के भावों में सुधार, जबकि शेष 17 में गिरावट रही.