जयपुरः वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट पेश कर रही है. इस दौरान कहा कि आगामी वर्ष में 250 अटल प्रगति पथ के कार्य प्रस्तावित हैं. इन अटल प्रगति पथ के लिए 500 करोड़ रुपए की लागत प्रस्तावित है. तीव्र औद्योगिक विकास के लिए बाड़मेर,मसूदा,ब्यावर,भीलवाड़ा सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र एवं लॉजिस्टिक पार्कों का निर्माण होगा.
इन लॉजिस्टिक पार्कों पर 400 करोड़ रुपए का व्यय किया जाना प्रस्तावित है. क्षतिग्रस्त पुलिया,सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए 500 करोड़ का प्रावधान है. आगामी वर्ष 250 अटल प्रगति पथ की घोषणा की गई. 42 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों का विस्तार किया गया है. शहरी क्षेत्र में सड़कों के लिए 1800 करोड़ रुपए बजट प्रस्ताव है.
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि 41.93 प्रतिशत बढ़ा अर्थव्यवस्था का अनुमानित आकार है. 2025-26 में 2 लाख 2 हजार 349 तक प्रति व्यक्ति आय पहुंचेगी. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया. सेवा, समर्पण और सुरक्षा को प्राथमिकता दी. हमारी सरकार ने गेंहू की MSP पर 150 रु. प्रति क्विंटल बोनस दिया. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने शायरी के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा है.लखपति दीदी योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया. विकसित राजस्थान के लिए हमने 10 संकल्प लिए थे. अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हमारी सरकार ने काम किया.