वित्त मंत्री दीया कुमारी बोली- रामजल सेतु पर हमारी सरकार कार्य कर रही, सदन को गुमराह किया बायतु विधायक ने

वित्त मंत्री दीया कुमारी बोली- रामजल सेतु पर हमारी सरकार कार्य कर रही, सदन को गुमराह किया बायतु विधायक ने

जयपुरः राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. सदन में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे बजट का सभी संस्थाओं ने स्वागत किया है. समस्त प्रदेश में नवीन आशा का संचार हुआ. हम नरेंद्र मोदी के कहे वाक्य सबका साथ सबका विकास की धारणा पर आगे बढ़ रहे. भीनमाल के सदस्य को अवगत कराना चाहती हूं. दीर्घकालिक बजट है ये. सभी लक्ष्यों के MILE STON हमने तय किए. ठोस कार्य योजना से MILE STONE तय करेंगे. राजाखेड़ा वाले खुद को वित्तीय एक्सपर्ट कहते है. आज तो वो गायब हो गए, सुन लेंगे रिकॉर्डिंग. देश में फेडरल व्यवस्था. राजस्थान में GSDP राष्ट्रीय औसत से अधिक है. राजस्थान एक ग्रोथ इंजन के रूप में काम करें देश को विकसित बनाने में. बायतु से आने वालों ने अपने संबोधन से सदन को भ्रमित किया. 

वित्त मंत्री दीया कुमारी का PCC चीफ डोटासरा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने मेरे पानी पीने पर टिप्पणी कर दी, अब क्या करें. हमारे समय तो जल आसानी से उपलब्ध है. इनका उस समय तो ध्यान गया नहीं जब JJM पर घोटाला हो रहा था. रामजल सेतु पर हमारी सरकार कार्य कर रही. डबल इंजन का अर्थ है नीतिगत समन्वय और क्रियान्वयन. बायतु विधायक ने सदन को गुमराह किया. लगता है सदस्य ने FRBM एक्ट को पढ़ा ही नहीं. 

विपक्ष वाले खजाना खाली कर गएः
सरकारी क्षेत्र में एक लाख से अधिक नियुक्ति दी है. वहीं निजी क्षेत्र में दो लाख से अधिक नियुक्तियों का सर्जन किया. वित्त मंत्री दीय कुमारी ने विपक्ष के सरकार पर घाटा बढ़ाने के आरोप पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की राजस्व आय में वृद्धि करने के लिए प्रयासरत है. राजकोषीय घाटे को कम करने का अनुमानित किया है. वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा 3.2% करने का अनुमान है. विपक्ष वाले खजाना खाली कर गए और सीख हमें देते हैं. घाटे के बीज बो कर हिसाब हमसे लेते हैं. राज्य सरकार में बसंत पंचमी पर 1, 32, 528 बालिकाओं को 
66 करोड़ रुपए से अधिक वितरण DBT के माध्यम से किया जा चुका है.