रत्न व आभूषण निर्यात में हुआ सुधार, GJEPC ने जारी किए निर्यात आंकड़े

रत्न व आभूषण निर्यात में हुआ सुधार, GJEPC ने जारी किए निर्यात आंकड़े

जयपुर: रत्न व आभूषण निर्यात में सुधार हुआ है. रत्न व आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद- GJEPC ने निर्यात आंकड़े जारी किए हैं. 2.44 फीसदी बढ़कर 9.17 अरब अमेरिकी डॉलर निर्यात पहुंच गया है. भारतीय रुपए में 13.58% बढ़कर निर्यात  87,078.01 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया है.

जड़ाऊ आभूषणों की बिक्री में करीब 21 फीसदी का उछाल रहा. अप्रैल-जुलाई की समयावधि के GJEPC ने निर्यात आंकड़े जारी किए हैं. अकेले जुलाई माह में निर्यात में करीब-करीब स्थिरता रही. जुलाई 25 के 2.34 अरब डॉलर की तुलना में जुलाई 26 में 2.35 अरब डॉलर का निर्यात हुआ. 

डॉलर मूल्य में निर्यात में रही 0.38% की और रुपए मूल्य में 11.68% की वृद्धि हुई. रत्न व आभूषण निर्यात पर जून की तुलना में जुलाई 26 में सोने की कीमतों में गिरावट का भी असर रहा. हालांकि अप्रैल-जुलाई 26 में रंगीन रत्नों के निर्यात में करीब 13.04% की कमी रही है. 

GJEPC के अध्यक्ष किरीट भंसाली ने कहा कि विषम अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद भारतीय रत्न व आभूषण निर्यात में वृद्धि रही. मूल्य संवर्धित क्षेत्र (वैल्यू-एडेड सेगमेंट) जैसे जड़ाऊ आभूषण सिल्वर ज्वैलरी और प्लेटिनम ज्वैलरी में भारतीय निर्यातकों ने बेहतर प्रदर्शन किया. हाल ही सम्पन्न IIJS भारत प्रीमियम ज्वैलरी शो में 61 हजार से अधिक विजिटर्स आए. 80 देशों से आए 5000 से अधिक ज्वैलर्स से भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है.