जयपुर: शेयर बाजार से खुश खबर आई. पिछले 7 दिन से लगातार चल रही गिरावट थम गई. आज कारोबारी सत्र की शुरुआत से बाजार में सुधार है. सुबह शुरुआती कारोबार में ही BSE सूचकांक में 500 अंकों की तेजी रही. अन्तरराष्ट्रीय बाजारों में सकारात्मक रुझान है.
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी से भारतीय शेयर बाजार ने करवट ली. आज फिलहाल BSE सूचकांक में 518.04 अंकों का सुधार है. जबकि NSE सूचकांक में 130.05 अंकों की तेजी है. फिलहाल BSE सूचकांक 77,427.72 अंक पर है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.67 फीसदी की तेजी आई.
फिलहाल NSE सूचकांक आज 24,208.35 अंक पर है. NSE सूचकांक में भी फिलहाल 0.54 फीसदी की तेजी है. एशियाई बाजारों में भी आज सुधार जारी रहा. सिंगापुर को छोड़ सभी एशियाई शेयर बाजारों में सुधार है. हांगकांग, जापान, थाईलैंड, जकार्ता, चीन के शंघाई, दक्षिण कोरिया के कोस्पी और ताइवान के शेयर बाजारों में भी आज सुधार का रुख है.
जयपुर से इस समय की बड़ी खबर:
-शेयर बाजार से आयी खुश खबर
-पिछले 7 दिन से लगातार चल रही गिरावट थमी
-आज कारोबारी सत्र की शुरुआत से बाजार में सुधार
-सुबह शुरुआती कारोबार में ही रही BSE सूचकांक में 500 अंकों की तेजी
-अन्तरराष्ट्रीय बाजारों में सकारात्मक रुझान
-अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी से भारतीय शेयर बाजार ने ली करवट
-आज फिलहाल BSE सूचकांक में 518.04 अंकों का सुधार
-जबकि NSE सूचकांक में 130.05 अंकों की तेजी
-77,427.72 अंक पर है फिलहाल BSE सूचकांक
-BSE सूचकांक में फिलहाल 0.67 फीसदी की तेजी
-24,208.35 अंक पर आज फिलहाल NSE सूचकांक
-NSE सूचकांक में भी फिलहाल 0.54 फीसदी की तेजी
-एशियाई बाजारों में भी आज जारी रहा सुधार,
-सिंगापुर को छोड़ सभी एशियाई शेयर बाजारों में सुधार
-हांगकांग, जापान, थाईलैंड, जकार्ता, चीन के शंघाई, दक्षिण कोरिया के कोस्पी
-और ताइवान के शेयर बाजारों में भी आज सुधार का रुख