नई दिल्लीः टेलीग्राम पर पाइरेसी के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. सूत्रों के मुताबिक I&B मंत्रालय ने टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है. पायरेटेड फिल्में और OTT कंटेंट हटाने के तत्काल निर्देश दिए गए है. 15 दिनों में ACTION TAKEN REPORT सौंपने को कहा गया है.
क्रिएटर इकोनॉमी, फिल्म इंडस्ट्री, ब्रॉडकास्टर्स, OTT प्लेटफॉर्म्स, प्रोड्यूसर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के हितों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई की गई.