जयपुर : राजस्थान के पारे में बढ़ोतरी हुई है. रविवार को अधिकांश शहरों में सूरज ने तीखे तेवर दिखाए. कई शहरों में हीटवेव से जनजीवन प्रभावित रहा. 3 शहरों में पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया.
सबसे अधिक पारा बाड़मेर में 46.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. जैसलमेर में 46.3 और फलोदी में 46 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज हुआ.
मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है. आने वाले दिनों में पारे में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है. जोधपुर संभाग में धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है.