फागी में तेज बारिश और अंधड़ ने मचाया कहर, एक बाइक पर गिरा पेड़... मोटरसाइकिल हुई चकनाचूर

फागी में तेज बारिश और अंधड़ ने मचाया कहर, एक बाइक पर गिरा पेड़... मोटरसाइकिल हुई चकनाचूर

जयपुरः जयपुर के फागी क्षेत्र में तेज बारिश और अंधड़ ने कहर मचा दिया है. जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर लगे नीम के पेड़ गिर गए. नीम के पेड़ों के साथ हाईवे के किनारे लगे पोल भी टूट गए. एक बाइक पर पेड़ गिर गया. मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई. 

जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर स्थित रेनवाल मांजी का ये मामला है. एक चलती मिनी बस पर पेड़ उखड़ कर गिरा. हालांकि चालक की समझदारी से हादसा टल गया. जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे रेनवाल मांजी में जगह-जगह पेड़ गिरे. नीम के पेड़ गिरने से मेगा हाईवे बाधित हुआ.