अयोध्याः राम मंदिर दान काउंटिंग में अब हाई सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू किया गया है. काउंटिंग सिस्टम पूरी तरह बदला गया है. डबल चेकिंग के बाद ही एंट्री मिलेगी. राम मंदिर में दान काउंटिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव लागू किया गया. काउंटिंग हॉल में डबल सिक्योरिटी चेक के बाद ही एंट्री मिलेगी. कर्मचारियों के लिए बिना जेब वाली डार्क ब्लू ड्रेस अनिवार्य है.
काउंटिंग अब कुर्सी-मेज नहीं, जमीन पर बैठकर होगी. मोबाइल, कैमरा, बैग और निजी सामान ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी. काउंटिंग हॉल में प्रवेश से पहले जूते-चप्पल बाहर उतारना होगा. पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए ट्रस्ट ने नए नियम लागू किए है.