जयपुरः जयपुर शहर में फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है. मालपुरा गेट थाना इलाके में घटना हुई है. अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हुआ.
मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक खुशीराम का शव मोर्चरी में रखवाया गया. मृतक के भाई की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज हुआ. दुर्घटना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.