जयपुर के दूदू में भीषण सड़क हादसा, जेसीबी ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत

जयपुर के दूदू में भीषण सड़क हादसा, जेसीबी ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत

जयपुर : जयपुर के दूदू में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई है. झाग-बगरू मार्ग पर जेसीबी ने बाइक को टक्कर मारी है. हादसे में 6 साल की मासूम बालिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

गंभीर रूप से घायल बाइक चालक पिता मुकेश ने भी दम तोड़ दिया. मुकेश ने इलाज के दौरान बगरू अस्पताल में दम तोड़ा. टक्कर मारने के बाद जेसीबी चालक मौके से  फरार हो गया. 

ग्रामीणों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, फिलहाल इलाज जारी है. सूचना के बाद मौजमाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची है. क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.