जयपुर: राजस्थान में गर्मी से पहले हलक सूखने लगे है! 14 कस्बों में 4 दिन में एक बार पानी की सप्लाई हो रही है. मकराना,लाडनूं,बांदीकुई, दौसा, बालोतरा, भोपालगढ़ में स्थिति चिंताजनक है. 30 शहरों में तीन दिन में एक बार सरकारी पानी आ रहा है.
अजमेर, जोधपुर,उदयपुर और जयपुर जिलों के कस्बे शामिल है. 100 से अधिक कस्बों में 48 घंटे से पानी की सप्लाई हो रही है. जलदाय विभाग की हाल आयोजित मीटिंग में इस पर चिंता जताई गई. सरकारी पानी नहीं आने से निजी टैंकर्स की मनमानी बढ़ रही है.
राजस्थान में गर्मी से पहले सूखने लगे हलक!:
-14 कस्बों में 4 दिन में एक बार हो रही पानी की सप्लाई
-मकराना,लाडनूं,बांदीकुई, दौसा, बालोतरा, भोपालगढ़ में स्थिति चिंताजनक
-30 शहरों में तीन दिन में एक बार आ रहा सरकारी पानी
-अजमेर,जोधपुर,उदयपुर व जयपुर जिलों के कस्बे शामिल
-100 से अधिक कस्बों में 48 घंटे से हो रही पानी की सप्लाई
-जलदाय विभाग की हाल आयोजित मीटिंग में जताई गई इस पर चिंता
-सरकारी पानी नहीं आने से निजी टैंकर्स की बढ़ रही मनमानी