लोकतंत्र पर भारत का भरोसा बरकरार, भारत में 74 फीसदी लोग संतुष्ट, सर्वे रिपोर्ट में हुआ खुलासा

लोकतंत्र पर भारत का भरोसा बरकरार, भारत में 74 फीसदी लोग संतुष्ट, सर्वे रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नई दिल्लीः लोकतंत्र पर भारत का भरोसा बरकरार है. भारत में 74 फीसदी लोग अपने लोकतंत्र के कामकाज से संतुष्ट है. दुनिया में सबसे अधिक लोकतांत्रिक संतुष्टि वाले देशों में भारत पहले नंबर पर है. जिसको लेकर प्यू रिसर्च सेंटर के हालिया सर्वे से खुलासा हुआ है. 

जबकि कई पश्चिमी देशों में लोकतंत्र में विश्वास घटा है. अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी जैसे देशों के लोग असंतुष्ट है. इन देशों में अपने देश के लोकतंत्र से संतुष्ट लोग 50% से भी कम है.  संपन्न देशों में लोकतंत्र में असंतुष्टि चिंता का विषय बढ़ रहा है. वहीं जापान में तो सिर्फ 24 फीसदी लोग ही लोकतंत्र से संतुष्ट है.