जयपुरः सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देशन में सीएस वी.श्रीनिवास के प्रयास रंग लाए है. भारत सरकार ने 15 वें वित्त आयोग की अनुदान राशि जारी की. 303.0419 करोड़ राशि के अनटाइड फंड की एक किश्त जारी की. पात्र 24 जिला पंचायतों, 339 ब्लॉक पंचायतों और ग्राम पंचायतों के लिए जारी राशि की.
2024-25 के वित्त वर्ष की पहली, दूसरी किश्त का 145.24 करोड़ का हिस्सा भी जारी हो रहा. यह राशि प्रदेश के अतिरिक्त पात्र ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए जारी हो रही.