नई दिल्लीः गाजा में शांति पहल के लिए भारत को न्योता दिया गया है. ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है. गाजा में शांति, पुनर्निर्माण और स्थिरता के लिए ट्रंप की 20-सूत्रीय योजना का हिस्सा है.
अमेरिका इस योजना के दूसरे चरण को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. हालांकि, इस प्रस्ताव पर भारत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. ट्रंप ने पाकिस्तान और तुर्की को भी न्योता दिया है.