भारत-US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बयान, बोले-देशहित में हुई ट्रेड डील, निर्यातकों को बड़ा लाभ होगा

भारत-US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बयान, बोले-देशहित में हुई ट्रेड डील, निर्यातकों को बड़ा लाभ होगा

नई दिल्ली: भारत-US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बयान सामने आया है. पीयूष गोयल ने कहा कि देशहित में ट्रेड डील हुई. ट्रेड डील से देश में उत्साह है. भविष्य को देखते हुए डील हुई है. देश के किसानों का पूर्ण संरक्षण है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विकसित भारत यात्रा का अहम दिन है. पीयूष गोयल ने कहा कि डील पीएम मोदी-ट्रंप की दोस्ती का नतीजा है. निर्यातकों को बड़ा लाभ होगा. 500 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य है. 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि US के राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भविष्य को सामने रखकर दोनों देशों के संबंधों को देखते हुए द्विपक्षीय व्यापार समझौते की चर्चा की थी उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आने वाले दिनों में हमारे निर्यातकों के लिए अवसर खुलते हैं. जिस प्रकार से हमारे किसानों के हितों का संरक्षण किया गया है, किसानों, डेयरी का पूर्णतः संरक्षण किया गया है.इस डील का देश के कोने कोने में स्वागत हुआ है.