नई दिल्लीः एशिया कप 2025 में सुपर-4 का आज चौथा मुकाबला खेला जाएगा. मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. जहां दोनों ही टीमों के बीच टक्कर फाइनल लेकर होगी. एक ओर भारत मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी तो वहीं बांग्लादेश इस मैच में जीत के साथ टिकट टू फिनाले के लिए दावेदारी पेश करेगा.
अभी तक भारत ने सुपर-4 में एक मुकाबला खेला है जहां पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने शानदार जीत दर्ज की वहीं बांग्लादेश के भी खाते में 1 मैच में जीत आई है. यही कारण है कि दोनों ही टीमों सुपर-4 जीत के इस सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी.
इसका पलड़ा भारीः
वहीं अगर बात करें दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की तो दोनों टीमों के बीच 17 मैच खेले गए है. जिसमें से 16 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है. वहीं बांग्लादेश ने 1 मैच मे जीत दर्ज की है. ऐसे में कहा जा सकता है आज के मैच में भी भारत का पलड़ा भारी देखने को मिल सकता है.
पिच रिपोर्टः
मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पिच सुखा और धीमा देखने को मिल सकता है. ऐसे में मैच के दौरान स्पिनर्स को मदद मिल सकती है. वहीं मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए फायदा होगा.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवनः
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवनः
सैफ हसन, तंजिद हसन, लिटन दास (कप्तान और विकेट कीपर), तौहीद हिरदॉय, शमीम हुसैन, जेकर अली, मेहदी हसन, नासम अहमद, तस्कीन अहमद, शरफ़ुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान.