त्रिची : आसमान में 2.5 घंटे तक इंडिगो विमान मंडराता रहा है. तकनीकी खराबी के बाद त्रिची एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई. कल शाम 6:40 बजे त्रिची से सिंगापुर इंडिगो की फ्लाइट जा रही थी. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अचानक तकनीकी समस्या आई.
विमान को आपात स्थिति में वापस त्रिची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा. हालांकि, लैंडिंग से पहले विमान करीब ढाई घंटे तक आसमान में चक्कर काटता रहा. रात करीब 9 बजे इसे त्रिची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया. सभी 127 यात्री सुरक्षित हैं.
आसमान में 2.5 घंटे तक मंडराता रहा इंडिगो विमान
-तकनीकी खराबी के बाद त्रिची एयरपोर्ट पर लैंडिंग
-कल शाम 6:40 बजे त्रिची से सिंगापुर जा रही थी इंडिगो की फ्लाइट
-उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अचानक तकनीकी समस्या आई
-विमान को आपात स्थिति में वापस त्रिची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा
-हालांकि, लैंडिंग से पहले विमान करीब ढाई घंटे तक आसमान में चक्कर काटता रहा
-रात करीब 9 बजे इसे त्रिची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया
-सभी 127 यात्री सुरक्षित