IPL 2026: प्लेऑफ में राजस्थान, मुंबई को 30 रनों से हराया; पंजाब और कोलकाता दोनों बाहर

IPL 2026: प्लेऑफ में राजस्थान, मुंबई को 30 रनों से हराया; पंजाब और कोलकाता दोनों बाहर

नई दिल्ली : IPL 2026 के प्लेऑफ में राजस्थान है. पंजाब और केकेआर बाहर हो गई हैं. रविवार को राजस्थान की जीत के साथ पंजाब, केकेआर की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं. मुंबई को उसके घरेलू मैदान पर राजस्थान ने 30 रन से हराया. 

मुंबई कल दोपहर के मैच में 206 रन के जवाब में 175 रन ही बना सकी. जीत के साथ 16 अंकों के साथ चौथी टीम के रूप में प्लेऑफ के लिए राजस्थान ने क्वालीफाई किया. एलिमिनेटर में राजस्थान का मुकाबला 27 मई को हैदराबाद से होगा. 

कल शाम को दूसरे मैच में दिल्ली ने कोलकाता पर जीत के साथ सीजन खत्म किया. इसके साथ IPL-2026 के लीग चरण के सभी 70 मुकाबलें समाप्त हुए.अब 26 मई से प्लेऑफ का रोमांच देखने मिलेगा. 31 मई को अहमदाबाद में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.