सऊदी अरब में ईरान का मिसाइल हमला, रिहायशी बिल्डिंग पर गिरी मिसाइल, मरने वाले 2 लोगों में एक भारतीय शामिल

सऊदी अरब में ईरान का मिसाइल हमला,  रिहायशी बिल्डिंग पर गिरी मिसाइल,  मरने वाले 2 लोगों में एक भारतीय शामिल

नई दिल्ली : सऊदी अरब में ईरान ने मिसाइल से हमला किया है. ईरानी मिसाइल रिहायशी बिल्डिंग पर गिरी है. इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है वहीं 12 मजदूर घायल हुए हैं. मरने वाले 2 लोगों में एक भारतीय शामिल है. घायलों में भारत, बांग्लादेश के लोग शामिल हैं.

बता दें कि मिडिल ईस्ट जंग का "अखाड़ा" बना हुआ है. मिडिल ईस्ट के बीते 8 दिन, 14 देश और तबाही का मंजर है. मिडिल ईस्ट की जंग का आज 9वां दिन है. समूचे मिडिल ईस्ट में बीते 8 दिनों में धमाकों की आवाज गूंज रही है. कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फ्यूल टैंकों पर ड्रोन हमला किया.

 

कुवैती सेना ने हमले की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी. बहरीन में भी ईरान ने हमला किया. ईरानी हमले ने मीना सलमान के पास एक जगह को निशाना बनाया. तेहरान के बड़े ऑयल डिपो पर भी अटैक किया. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से कई देशों का इकोनॉमिक स्ट्रक्चर डगमगा गया है.