जयपुर : जयपुर में शराब की सभी दुकानें बंद रखने का दावा फेल हो गया है. जयपुर में शराब की 357 दुकानें संचालित है, कुछ दुकानें तय समय पर खुली हैं. राजस्थान लिकर वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर शराब दुकानें बंद रखने का दावा किया था.
दुकान संचालन के दौरान रात 8 बजे से पूर्व पुलिस की ओर से अनावश्यक परेशान करने का आरोप है. वहीं दुकान बंद करने का समय 2 घंटे बढ़ाने की मांग है. दोपहर 12 बजे झालाना स्थित आबकारी कार्यालय में ज्ञापन देंगे. DEO को आबकारी आयुक्त के नाम ज्ञापन देंगे.
आबकारी विभाग से जुड़ी बड़ी खबर
-जयपुर में शराब की सभी दुकानें बंद रखने का दावा फेल
-जयपुर में संचालित है शराब की 357 दुकानें, कुछ दुकानें तय समय पर खुली
-राजस्थान लिकर वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर शराब दुकानें बंद रखने का किया था दावा
-दुकान संचालन के दौरान रात 8 बजे से पूर्व पुलिस की ओर से अनावश्यक परेशान करने का आरोप
-वहीं दुकान बंद करने का समय 2 घंटे बढ़ाने की है मांग
-दोपहर 12 बजे झालाना स्थित आबकारी कार्यालय में देंगे ज्ञापन
-DEO को आबकारी आयुक्त के नाम देंगे ज्ञापन