आगामी बजट में जयपुर को मिल सकती कई सौगातें, सांगानेर क्षेत्र के लिए 258 करोड़ रुपए के ड्रेनेज प्रोजेक्ट की घोषणा

आगामी बजट में जयपुर को मिल सकती कई सौगातें, सांगानेर क्षेत्र के लिए 258 करोड़ रुपए के ड्रेनेज प्रोजेक्ट की घोषणा

जयपुर: आगामी बजट में जयपुर को कई सौगातें मिल सकती है. 1300 से 1400 करोड़ रु. लागत की परियोजनाओं की सौगातें मिल सकती है. कल पेश होने वाले बजट में कई सौगातें मिल सकती है. सांगानेर क्षेत्र के लिए 258 करोड़ रुपए के ड्रेनेज प्रोजेक्ट की घोषणा हो सकती है. CM भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी. 

सांगानेर क्षेत्र के लोगों को पानी भराव की समस्या से राहत मिलेगी. आगामी दो सालों में पानी भराव की समस्या से राहत मिलेगी. 3 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बरसाती पानी के भराव से राहत की कवायद है. क्षेत्र की 228 कॉलोनियों के हजारों लोगों को राहत देने की कवायद है. जेडीए इस प्रोजेक्ट के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे चुका है.