रेतीले धोरों की धरती पर न्याय मंथन, जैसलमेर में आज से होगा वेस्ट ज़ोन-I ज्यूडिशियल सम्मेलन का आगाज

रेतीले धोरों की धरती पर न्याय मंथन, जैसलमेर में आज से होगा वेस्ट ज़ोन-I ज्यूडिशियल सम्मेलन का आगाज

जैसलमेर : रेतीले धोरों की धरती पर न्याय मंथन होगा. जैसलमेर में आज से वेस्ट ज़ोन-I ज्यूडिशियल सम्मेलन का आगाज होगा. जैसलमेर में 13 और 14 दिसंबर को न्याय, नवाचार और तकनीक पर मंथन होगा. नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी की ओर से आयोजन होगा.  

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत सम्मेलन में शामिल होंगे. सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीशों सहित विभिन्न हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शामिल होंगे. देशभर से 200 से अधिक न्यायिक दिग्गज सम्मेलन में भाग लेंगे. 

होटल रंगमहल में दो दिवसीय ज्यूडिशियल सम्मेलन का आयोजन होगा. ज्यूडिशियल सम्मेलन में ई-कोर्ट्स और डिजिटल केस मैनेजमेंट पर चर्चा होगी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष सत्र सहित न्यायिक सुधारों पर विचार-विमर्श होगा. ज्यूडिशियल सम्मेलन को लेकर शहर में सुरक्षा के इंतजाम कड़े हैं.

कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘एडवांस रूल ऑफ लॉ थ्रू टेक्नोलॉजी: चैलेंज एंड अपॉर्चुनिटी’ रखा गया है. सम्मेलन में न्यायिक प्रणाली में तकनीक के बढ़ते उपयोग, न्यायिक सुधार, डिजिटल केस मैनेजमेंट, ई-कोर्ट्स, वर्चुअल हियरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी.

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में न्यायपालिका का बड़ा हिस्सा टेक्नोलॉजी आधारित हो जाएगा, ऐसे में इस सम्मेलन के निर्णय और दिशा-निर्देश न्यायिक कार्यप्रणाली को नई दिशा देंगे.