Jhalawar News: बोलेरो-बाइक की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत, गंगधार थाना क्षेत्र के करणपुरा फंटा के समीप हुआ हादसा

Jhalawar News: बोलेरो-बाइक की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत, गंगधार थाना क्षेत्र के करणपुरा फंटा के समीप हुआ हादसा

झालावाड़ : झालावाड़ के डग में बोलेरो-बाइक की भिड़ंत हुई है. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. गंगधार थाना क्षेत्र के करणपुरा फंटा के समीप हादसा हुआ है. चौमहला अस्पताल में डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित किया. 

बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया है. गंगधार पुलिस मामले की जांच में जुटी है. फिलहाल चारों के शवों को चौमहला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया है. शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है.

झालावाड़ के डग से इस वक्त की बड़ी खबर
बोलेरो-बाइक की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत
गंगधार थाना क्षेत्र के करणपुरा फंटा के समीप हुआ हादसा
4 लोगों को चौमहला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
बोलेरो चालक मौके से फरार, गंगधार पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल चारों के शवों को चौमहला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया
शवों की अभी तक नहीं हो पाई शिनाख्त