जयपुर: PKC-ERCP प्रोजेक्ट के पैकेज तीन के तहत गलवा पंप हाउस और गलवा से बीसलपुर बांध फीडर निर्माण के लिए भूमि अवाप्ति शुरू होगी ताकि काम जल्द शुरू किया जा सके. बूंदी जिले की चार तहसीलों में भूमि अवाप्ति होगी. जल संसाधन विभाग ने सामाजिक समाधान आकलन अध्ययन रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसमें गांवों की संख्या, अवाप्त भूमि की जानकारी और खातेदारों को नफा-नुकसान सहित अन्य बातों का समावेश किया है.
रामगढ़ एवं महलपुर बैराज और नवरेना-गलवा-बीसलपुर-ईसरदा लिंक परियोजना के तहत प्रदेश के 17 जिलों में चंबल का पानी पहुंचाया जाएगा. उसके चलते PKC-ERCP प्रोजेक्ट के पैकेज वन और टू पर साथ-साथ काम चल रहे हैं और अब पैकेज तीन के होने वाले कार्यों के लिए भूमि अवाप्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी. जल संसाधन विभाग बूंदी जिले की चार तहसीलों में 21 गांवों की करीब 357.102 हेक्टेयर भूमि होगी अवाप्त करेगा. इससे 4334 खातेदार प्रभावित होंगे. जल संसाधन विभाग ने प्रभावित सभी खातेदारों से बातचीत पूरी कर ली है और अब भूमि अवाप्ति के साथ मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि प्रोजेक्ट के तहत गलबा बांध से पानी बीसलपुर तक पहुंचाने के लिए फीडर निर्माण किया जा सके. फीडर निर्माण के तहत RD 9.6 KM to 40.6 KM तक भी अवाप्त होगी.
बूंदी जिले के 4334 खातेदारों की भूमि होगी अवाप्त
-चार तहसीलों के 21 गांवों की कुल 357.102 हेक्टेयर भूमि होगी अवाप्त
-PKC-ERCP प्रोजेक्ट के तहत होगी भूमि अवाप्त
-फीडर निर्माण के तहत RD 9.6 KM to 40.6 KM तक होगी भूमि अवाप्त
-गलवा पंप हाउस और गलवा से बीसलपुर बांध तक भूमि होगी अवाप्त
-फीडर के लिए 132.0458 सरकारी और 225.05633 निजी भूमि होगी अवाप्त
-जल संसाधन विभाग की सामाजिक समाघात आकलन अध्ययन रिपोर्ट जारी
किस तहसील की कितनी जमीन होगी अवाप्त
-नैनवा तहसील के पांडोला, सुंथली, भैरूपुरा और धानुगांव की 45.0420 हेक्टेयर भूमि होगी अवाप्त
-देवली के बांस लक्ष्मणा गांव की 3.7195 भूमि होगी अवाप्त
-दूनी तहसील के गुलाबपुरा, राजेंद्रपुरा, रामपुरा, कनवाड़ा, संग्रामगंज,
-टोकरावास बूंदी, ठिकरियाकलां, टोकरावास उनियारा
-और चकआंवा की 177.3492 हेक्टेयर भूमि होगी अवाप्त
-नगरफोर्ट के खेड़ा बालाजी, बालागढ़, बालुंदा, सतवाड़ा, गुराई,
-रायपुरा और संग्रामपुरा गांव की 130.9914 हेक्टेयर भूमि होगी अवाप्त
बतादें कि बूंदी जिले की नैनवा तहसील के 9 गांवों में 177.3492 हेक्टेयर भूमि अवाप्त होनी है, जिससे अन्य तहसीलों में सबसे ज्यादा रहेगी. नैनवा तहसील के ही 2632 खातेदारों की भूमि अवाप्त होनी है.जो भी सबसे ज्यादा है. देखने वाली बात यह रहेगी कि भूमि अवाप्ति और मुआवजे की प्रक्रिया कब से शुरू होती है.